विज्ञापन

स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर में महिला की मौत, पति व दो बच्चे गंभीर घायल, स्कॉर्पियो खाई में गिरी, हाईवे पर लगा जाम

शौकत खान Mon, 19-Jan-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) क्षेत्र में नेशनल हाईवे-458 पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लंगोड़ गांव के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतरकर खाई में जा गिरी।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चांदनी निवासी विक्रम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।इसी दौरान सांजू की ओर से डेगाना की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई।

 
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं विक्रम सिंह,उनका पुत्र और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना मिलते ही डेगाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल डेगाना भिजवाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को अजमेर रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए,जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन गलत साइड से तो नहीं आ रहा था, या किसी तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ। दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी विस्तृत जांच की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की गंभीर चेतावनी है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नेशनल हाईवे-458 पर गति नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News