विज्ञापन

कुचेरा में आपत्तिजनक भाषण का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

महबूब खोखर Tue, 10-Mar-2026
कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) कुचेरा शहर में सोशल मीडिया पर एक कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर ऑल मुस्लिम समाज कुचेरा के प्रतिनिधियों ने पुलिस थाना कुचेरा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज के लोगों ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि कुचेरा निवासी मनीष शर्मा ने अपने भाषण के दौरान मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिए।
विज्ञापन
प्रतिनिधियों का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में आपसी सौहार्द बिगाड़ सकते हैं, इसलिए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में पुलिस थाना अधिकारी हबीब खान ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News