विज्ञापन

दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग कुचामन का होली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 07-Mar-2026
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग कुचामनसिटी द्वारा विश्व महिला दिवस व होली स्नेह मिलन समारोह तथा नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए हाउजी, गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक नृत्य कर होली के रंगों का आनंद लिया।
 
विज्ञापन
नारी शक्ति सम्मान के अंतर्गत सर्वप्रथम त्यागी व्रती महिला के रूप में श्रीमती हीरामणि पाटोदी का सम्मान किया गया। इसके पश्चात श्रीमती रानी पाटनी, श्रीमती खुशबू पाटनी तथा श्रीमती कल्पना बञ को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा विनोदजी पहाडिय़ा रहीं। मंत्री श्रीमती कल्पना बज ने सम्मान प्रदान किए। 
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष अंशु पहाडिय़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मेघा पहाडिय़ा, वर्षा झांझरी व सोनू झांझरी ने किया। अंत में अध्यक्षा श्रीमती रीमा सेठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए होली को आपसी स्नेह, मिलन व सद्भभाव का पर्व बताया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने साथ बैठकर भोजन का सामाजिक एकता के तहत आनंद लिया।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News