विज्ञापन

कुचामन : साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 07-Mar-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुचामन से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवंरलाल खोखर एवं दिनेशसिंह एसीबीईओ प्रथम ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के रथ को किया रवाना। 

विज्ञापन

ब्लॉक कॉर्डिनेटर अमित रुलानिया ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वातावरण निर्माण के लिए साक्षरता रथ ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्र में जिंगल बेल के माध्यम से प्रचार प्रसार करेगा। 

 
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी असाक्षरों को इस कार्यक्रम से जोडक़र शिक्षित करने का अभियान 2022 से संचालित है। 
विज्ञापन

असाक्षरों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सूरज प्रकाश गौड़, किशोरसिंह राठौड़, भागीरथ राम, पूरणमल, नेमाराम, देवेन्द्रसिंह, नवनीत शर्मा, सुरेश कुमार, नितेश सर्वा, कमल कुमार, हरीश आदि उपस्थित थे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News