विज्ञापन

ताश के पत्तों पर दांव लगाते 8 जुआरी गिरफ्तार, नकदी बरामद

मोहम्मद शहजाद Tue, 10-Mar-2026
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मकराना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पलाड़ा रोड स्थित एक गली में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और मौके से हजारों की नकदी जब्त की।
विज्ञापन
​ सूचना की तस्दीक होने पर सहायक उपनिरीक्षक प्रेमाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में कांस्टेबल रघुनाथ, नंदाराम और सुखदेव शामिल थे। पुलिस ने रात करीब 1:30 बजे बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया और आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। ​पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमे ​शकील (40) निवासी नूरपुरा, ​मो. शाहिद गौड़ (26) निवासी इमाम चौक गौड़ाबास, ​अकरम (30) निवासी गली नंबर 5 पलाड़ा रोड, ​मो. रफीक (36) निवासी छतरियों का मोहल्ला, ​मोहसीन अहमद (40) निवासी स्टेशन रोड, ​मो. जावेद चौधरी (40) निवासी टेलीफोन एक्सचेंज के पास,​मो. असलम (45) निवासी चमनपुरा, ​मो. अब्बास (32) निवासी मकराना को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 30,500 रुपये नकद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। ​अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया और आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। ​पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमे ​शकील (40) निवासी नूरपुरा, ​मो. शाहिद गौड़ (26) निवासी इमाम चौक गौड़ाबास, ​अकरम (30) निवासी गली नंबर 5 पलाड़ा रोड, ​मो. रफीक (36) निवासी छतरियों का मोहल्ला, ​मोहसीन अहमद (40) निवासी स्टेशन रोड, ​मो. जावेद चौधरी (40) निवासी टेलीफोन एक्सचेंज के पास,​मो. असलम (45) निवासी चमनपुरा, ​मो. अब्बास (32) निवासी मकराना को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 30,500 रुपये नकद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं।
कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। ​"पुलिस जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।" — मकराना पुलिस

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News