विज्ञापन

वार्ड में पेयजल संकट, महिलाओं का 'हाई वे' पर फूटा गुस्सा

अबू बकर बल्खी Thu, 14-May-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) शहर के वार्ड संख्या 35 और 37 में लगातार गहराते पेयजल संकट से परेशान महिलाओं का गुस्सा हाई-वे पर फूट पड़ा। लंबे समय से पानी की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज महिलाएं गुरुवार को बलखी गैरेज के पास सड़कों पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

महिलाओं ने सड़क और स्टेडियम मार्ग पर पत्थर रखकर प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई दिनों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे आमजन और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

 
 
 
विज्ञापन

पानी के लिए महिलाओं को दूर-दूर तक भटकना पड़ता है और बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे के निर्देश पर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीन मोहम्मद एवं पुलिस डीओ नवाब खान मौके पर पहुंचे। 

अधिकारियों ने महिलाओं से समझाइश कर मामला शांत कराया तथा जल्द समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News