विज्ञापन

मकराना : डेगाना-गच्छीपुरा रेलखंड से चोरी 13 मीटर पटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मोहम्मद शहजाद Thu, 13-Aug-2026

मकराना(नागौर डेली न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत डेगाना-गच्छीपुरा रेलखंड में दंबोई पुलिया के पास से चोरी हुई 13 मीटर लंबी रेल लाइन को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बरामद कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट मेड़ता रोड के निरीक्षक किशन सिंह एवं डेगाना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जरनैल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दंबोई कला गांव में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी प्रकाश सिंह पुत्र देवी सिंह, निवासी दंबोई कला, के खेत में करीब दो फीट गहरी जमीन में दबाकर रखी गई 13 मीटर लंबी रेल लाइन बरामद हुई। 

विज्ञापन

आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ धारा 3 आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरपीएफ की टीम मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में डेगाना चौकी प्रभारी एसआई जरनैल सिंह की अहम भूमिका रही। टीम में एएसआई रविंद्र कुमार, एएसआई हरकरण राम, हेड कांस्टेबल रामदेव तथा महिला कांस्टेबल मीनाक्षी चौधरी शामिल थे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News