विज्ञापन

कुचामन ​में 15 रुपये की सरस छाछ 16 रुपये में बेचते पकड़े गए दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई, अन्य प्रतिष्ठानों को भी दी सख्त हिदायत

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 24-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : उपभोक्ताओं से अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से ज्यादा राशि वसूलने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कुचामन बस स्टैंड क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर MRP से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आने पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया।

 

विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि जिस छाछ की MRP ₹15 निर्धारित थी, उसे दुकान पर ₹16 में बेचा जा रहा था। MRP से अधिक राशि वसूलने के उल्लंघन पर संबंधित प्रतिष्ठान से ₹5,000 का जुर्माना वसूल किया गया।

अन्य दुकानदारों को भी दी हिदायत

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। दुकानदारों को पैकबंद वस्तुओं की बिक्री निर्धारित MRP पर ही करने तथा उपभोक्ताओं से किसी भी स्थिति में MRP से अधिक राशि नहीं लेने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

विज्ञापन

ये अधिकारी रहे कार्रवाई में शामिल

कार्रवाई दल में जिला रसद अधिकारी उपेन्द्र ढाका, विधिक माप विज्ञान अधिकारी महिपाल सिंह राठौड़ तथा प्रवर्तन निरीक्षक रामलाल जाट शामिल रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News