विज्ञापन

जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 आरोपी गिरफ्तार

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 24-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को दो दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (IPS) के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान जिलेभर में 47 पुलिस टीमों का गठन कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 374 स्थानों पर दबिश दी गई। 

अभियान में 183 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान जघन्य अपराधों के मामलों में वांछित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 20 स्थाई वारंटों का निस्तारण करवाया गया, जबकि 4 गिरफ्तारी वारंटों का भी निस्तारण किया गया।

 

विज्ञापन

कुल 59 आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जघन्य अपराधों में वांछित 4 आरोपी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 6 आरोपी तथा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 49 व्यक्तियों की गिरफ्तारी शामिल है। 

स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत 6 मामले दर्ज

अभियान के दौरान स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें आबकारी अधिनियम के तहत 3 मामले तथा आरएनसी/धूम्रपान अधिनियम के तहत 3 मामले दर्ज किए गए।

आबकारी अधिनियम के मामले पुलिस थाना डीडवाना, बड़ू और पीड़वा में एक-एक दर्ज किए गए। वहीं धूम्रपान अधिनियम से संबंधित मामले पुलिस थाना मौलासर में 2 तथा बरड़वा में 1 दर्ज किया गया। 

 

विज्ञापन

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगी सख्त निगरानी

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देश पर जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों एवं वृत्ताधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारियों द्वारा अभियान को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान जारी रहेंगे। इनके माध्यम से अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News