विज्ञापन

निकाय चुनाव : 470 मतदान कार्मिकों को मिला प्रथम प्रशिक्षण, बांगड़ विद्यालय में सीखी ईवीएम की बारीकियां

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 24-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। आगामी नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीडवाना में मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 235 पीठासीन अधिकारी (PRO) और 235 प्रथम मतदान अधिकारी (PO-1) शामिल हुए।

 

विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक संचालित हुआ। इसमें विभिन्न ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स एवं जिला स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक (मास्टर ट्रेनर) रघुवीर सिंह, तंवर सिंह एवं भंवरलाल हर्षवाल ने मतदान अधिकारियों को निर्वाचन नियमों, मतदान दल के दायित्वों और विभिन्न प्रकार के वैधानिक व सांविधिक प्रपत्रों को भरने की विस्तृत प्रक्रिया समझाई।

 

विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी कार्मिकों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का व्यावहारिक (Hands-on) अभ्यास कराया गया। इस दौरान मतदान शुरू करने से पूर्व की जाने वाली तैयारी एवं मॉक पोल की प्रक्रिया, कंट्रोल यूनिट (CU) और बैलेट यूनिट (BU) के सही संयोजन व सीलिंग की बारीकियां तथा मतदान समाप्ति के समय क्लोज बटन दबाने, मतपत्र लेखा तैयार करने और मशीनों को सील करने का प्रशिक्षण दिया गया।

 

इस दौरान आयोजित प्रशिक्षण का उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया और मतदान कार्मिकों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशिक्षण की महता के बारे में अवगत कराया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News