विज्ञापन

बीजेपी मनरेगा को कमजोर ही नहीं ख़त्म कर रही है : हनुमान बांगडा

शौकत खान Mon, 19-Jan-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंपर्क चौपाल कार्यक्रम का डाबोली मीठी, चुवा, चुई, खिंवताना, हबचर और नून्द में आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के कहा कि केंद्र सरकार गांव के ग़रीब और मजदूर के काम के अधिकार को छीन रही है। 

विज्ञापन

बीजेपी मनरेगा को कमजोर ही नहीं ख़त्म कर रही है।मनरेगा बचाओ संग्राम प्रभारी डॉ हरिराम जाट ने बताया कि बीजेपी सरकार अपने तानाशाही रवैये से गाँव के सामाजिक ताने बाने पर चोट कर रही है। मनरेगा से ग़रीब और मजदूर की रोटी,कपड़ा और मकान को छीनने का घृणित कार्य कर रही है।

 
विज्ञापन
डेगाना प्रभारी गिरधारी मुंडेल ने बताया की मनरेगा को खत्म करके सरकार सरपंचों के काम के अधिकार को बाधित कर रही है।
जनसंपर्क चौपाल में कांग्रेस हनुमान बांगड़ा, डॉ हरिराम जाट, गिरधारी मुण्डेल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष हारून राशिद, पुनाराम गोदारा, प्रेम सुख सियाग,रामलाल कुलरिया, 

गजेंद्र सारण, मांगीलाल बेनीवाल सरपंच मांझी, पुरखाराम कागट खीवताना, जेठाराम सरपंच डाबोली, देवाराम ढाका बामना,संजय सिसोदिया, गजेंद्र बैंदा, भूराराम भाकर, हनुमान सिंवर,बजरंग शर्मा, छोटूराम गुगड़वाल, दयालराम चौयल, राजेंद्र बाँगड़ा गजेंद्र ख़लबदानियाँ शामिल रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News