विज्ञापन

बिजली अव्यवस्था को लेकर खींवज में परेशान ग्रामीण

अबू बकर बल्खी Sun, 19-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) खींवज ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिगड़ती विद्युत आपूर्ति को लेकर  RTI कार्यकर्ता महावीर पारीक ने विद्युत विभाग लाडनूं को शिकायत व कानूनी नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले कुछ समय से बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

इस समस्या को लेकर महावीर पारीक ने विभाग को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। पत्र मे बताया है कि यदि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित नहीं किया गया, तो वे उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराने सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया अपनाने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने विभाग से बिजली आपूर्ति का निश्चित समय निर्धारित किया जाने, मेंटेनेंस कार्य की पूर्व सूचना सही समय पर दी जाने, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव न करने की मांग रखी है। नोटिस में समस्याओं का निगम द्वारा समाधान नहीं किया जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News