विज्ञापन

डेगाना : ट्रक यूनियन की मानवीय पहल, नाथूराम वैष्णव के परिवार को 5 लाख की सहायता

शौकत खान Thu, 30-Apr-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। स्थानीय डेगाना ट्रक यूनियन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अपने सदस्य स्व. नाथूराम वैष्णव के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। यूनियन द्वारा परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए 5 लाख रुपये की सहायता राशि सुपुर्द की गई, जिससे परिवार को जीवन यापन में सहारा मिल सके।

विज्ञापन

संकट की घड़ी में बना सहारा

नाथूराम वैष्णव ट्रक चालक के रूप में डेगाना ट्रक यूनियन के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए यूनियन ने सामूहिक रूप से सहयोग कर परिवार की मदद का निर्णय लिया।

 

विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरीश चौधरीचैनाराम बिन्दा, सरपंच एवं यूनियन के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष हरीश चौधरी ने बताया कि यूनियन अपने सदस्यों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहती है और भविष्य में भी ऐसे सहयोगात्मक कार्य जारी रहेंगे।

 

 सहयोग का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नाथूराम वैष्णव के परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस पहल ने सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News