विज्ञापन

नागौर लिफ्ट पेयजल योजना में 24 घंटे का शटडाउन, जिले में 3 मई को जलापूर्ति रहेगी बाधित

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 30-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। नागौर लिफ्ट पेयजल योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत नौखा दैया स्थित जल शोधन संयंत्र व देशनोक, जोधियासी जायल आदि अन्य पंप हाउसों पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण रविवार, 3 मई को 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान योजना से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

 
विज्ञापन

नागौर जिले के मुख्यतया नागौर, जायल, और डेगाना ब्लॉक के द्वितीय चरण से जुड़े गांवों और संपूर्ण डीडवाना- कुचामन जिले में 3 मई, रविवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी।  प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए पूर्व में ही पानी का समुचित भंडारण कर लें तथा जल का उपयोग मितव्ययता से करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News