विज्ञापन

ग्रीष्म अवकाश यथावत रखने की मांग को लेकर एकजुट हुए शिक्षक

अबू बकर बल्खी Thu, 14-May-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) उपखंड के शिक्षकों ने एकजुट होकर ग्रीष्म अवकाश में की गई कटौती को हटाते हुए यथावत रखने की मांग की है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के बैनर तले शिक्षकों ने एसडीएम मीनू वर्मा को ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को शिक्षकों को होने वाली परेशानियों से अवगत करवाया है।

विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश की सरकार और अधिकारियों की हठ धर्मिता के कारण सरकार के दो वर्षों से अधिक कार्यकाल में शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों का कोई समाधान नहीं होने से शिक्षक वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्म अवकाश को यथावत रखा जाए उसमें किसी प्रकार की कटौती है असहनीय है। 

विज्ञापन

उन्होंने तृतीय वेतन श्रंखला सहित सभी शेष संवर्गों के स्थानांतरण किए जाने, थर्ड ग्रेड शिक्षकों की विगत वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को बहाल करने, आरजीएचएस को सुचारू रूप से जारी रखने, प्रबोधक एवं शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ संविदा पर लगे शिक्षकों को नियमित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। 

इस मौके पर मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान,  प्रधानाचार्य गौतम टेलर, प्रधानाचार्य रमेश सिंह राठौड़, प्रवीण गोठवाल ,हर्षवर्धन नांदू, दिनेश कुमार सैनी, मुकेश लखारा , पुष्पा सोनी,  प्रकाश स्वामी, रघुवीर शर्मा, तुलसीराम रेगर, बीरबल रेगर, यशवंती शर्मा,  प्रेमाराम चायल , प्रेमाराम मुंड, मांगीलाल रायका आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News