विज्ञापन

सांगलपति स्वामी ओमदास जी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Wed, 11-Nov-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। सांगलपति स्वामी श्री ओमदास जी महाराज के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सांगलिया धूणी आश्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। महाराज श्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं साहेब सेवकों का तांता लगा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने महाराज श्री के चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

 

विज्ञापन

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता

जन्मोत्सव के अवसर पर आश्रम में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने महाराज श्री को पुष्पमालाएं भेंट कर एवं चरण वंदन कर जन्मदिवस की बधाई दी। पूरा आश्रम भक्ति और उल्लास के वातावरण में नजर आया। श्रद्धालुओं में अपने गुरु के प्रति विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिली।

 

विज्ञापन

महेंद्र चौधरी सहित कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी सहित राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक हस्तियां आश्रम पहुंचीं। उन्होंने सांगलपति स्वामी ओमदास जी महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

 

शिष्यों और साहेब सेवकों में दिखा उत्साह

स्वामी ओमदास जी महाराज के शिष्य गिरधारी महला ने बताया कि महाराज श्री के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। सभी ने अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए महाराज श्री के मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक भावना के साथ मनाया गया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News