127 नेत्र रोगियों को जांच कर 43 को किया ऑपरेशन के लिए चयन
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 11-Nov-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर एवं शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया।
सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया कि दृष्टि दोष से पीड़ितों को नेत्र ज्योति प्रदान करवाना लॉयन्स क्लब का मुख्य सेवा प्रोजेक्ट है एवं मानव धर्म भी है। इसी सोच को आत्मसात करते हुए क्लब की स्थापना पर जुलाई 2019 में सदस्यों ने कुचामन क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का संकल्प लिया था।
इस संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रयास निरंतर जारी है। इसी क्रम में 85 वा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शंकरा अस्पताल जयपुर की चिकित्सक टीम ने 127 रोगियों के नेत्र एवं बीपी शुगर जांच कर 43 को ऑपरेशन के लिये चयन किया। क्लब सचिव लॉयन विष्णु मोयल ने बताया चयनित रोगियों को शंकरा अस्पताल जयपुर भेजा गया, जिनके गुरुवार को ऑपरेशन किये जायेंगे तथा पिछले माह ऑपरेशन करवाने वाले रोगियों को पुनः जांच कर चश्मे भी दिए गए। निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा ने बताया रोगियों के भोजन, आवास, चश्मे एवं दवाईयों की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।