विज्ञापन

नावां में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, एक किलो चांदी के आभूषण और सोने की दो बालियां ले उड़े चोर

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Wed, 11-Nov-2026

नावां सिटी(नागौर डेली न्यूज)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को वार्ड संख्या 8 में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय मकान में रहने वाली महिला मनरेगा में मजदूरी करने गई हुई थी। पीछे से चोरों ने मकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 

विज्ञापन

मजदूरी से लौटी महिला तो सामने आई चोरी

जानकारी के अनुसार मकान में किराये पर रहने वाली गुलाब देवी बुधवार को मनरेगा में मजदूरी करने गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान में घुसकर वहां रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। गुलाब देवी जब मजदूरी करके वापस लौटीं तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। उनके अनुसार चोर मकान से करीब एक किलो चांदी के आभूषण और सोने की दो बालियां चोरी कर ले गए।

 

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य पहलुओं से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता का माहौल है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News