विज्ञापन

कुचामन में हमीदिया चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल का 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई चिकित्सा सुविधाएं

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 30-Oct-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। शहर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल होने जा रही है। सरकारी अस्पताल के पास हमीदिया चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे होगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुभारंभ समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।

 

विज्ञापन

जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी

हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न जांच एवं चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई है। यहां पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी और फार्मेसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

 

विज्ञापन

मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा

हमीदिया चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। अस्पताल शुरू होने से कुचामन सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की जांच और चिकित्सा सुविधाओं के लिए एक ही स्थान पर सेवाएं मिल सकेंगी।

यहां होगा शुभारंभ समारोह

हॉस्पिटल का शुभारंभ 1 नवंबर, रविवार को सुबह 11 बजे होगा। अस्पताल का पता सरकारी अस्पताल के पास, कुचामन सिटी है। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9414766903 तथा 01586-2299533 जारी किए गए हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News