विज्ञापन

दीपावली पर जगमगाएगा कुचामन शहर, 8 भागों में बांटकर होगी सजावट, बाजारों को मिलेंगे ₹7 लाख तक के विकास कार्य

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 30-Oct-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। दीपावली पर्व को लेकर नगर परिषद कुचामन सिटी की ओर से शहर को आकर्षक और भव्य रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार पूरे कुचामन शहर को 8 भागों में विभाजित कर बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष सजावट करवाई जाएगी। सजावट के लिए मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में आठ आकर्षक गेट भी बनाए जाएंगे।

 

विज्ञापन

इन 8 क्षेत्रों में होगी सजावट

 

  1. पुराना बस स्टैंड से जवाहर स्कूल तक।

  2. पुराना बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक।

  3. पुराना बस स्टैंड से विनायक कॉम्प्लेक्स तक।

  4. शाहजी का बगीचा क्षेत्र।

  5. बालाजी बाजार क्षेत्र।

  6. सदर बाजार क्षेत्र।

  7. सब्जी मंडी-नाला बाजार से कल्याण मंडपम तक।

  8. कपड़ा मार्केट से कुमावत कॉम्प्लेक्स तक।

 

विज्ञापन

पहले तीन स्थानों पर रहने वाले बाजारों को मिलेगा पुरस्कार

नगर परिषद द्वारा सजावट का निरीक्षण करवाने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बाजारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बाजार में 4 लाख रुपए, द्वितीय स्थान पर 2 लाख रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बाजार में 1 लाख रुपए तक के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य पुरस्कार स्वरूप करवाए जाएंगे। इन बाजारों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा।

 

व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील

नगर परिषद आयुक्त ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कॉम्प्लेक्स संचालकों से अपने-अपने क्षेत्रों में आकर्षक सजावट करवाने की अपील की है। वहीं आमजन से भी आग्रह किया गया है कि घरों का कचरा घर में ही कचरा पात्रों में रखें और सड़कों पर कचरा नहीं फैलाएं। निर्धारित कचरा संग्रहण स्थानों पर ही कचरा डालकर कुचामन को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। नगर परिषद ने शहरवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News