विज्ञापन

झाड़ू निकालते समय सर्प ने महिला को काटा, कुचेरा से नागौर रेफर

महबूब खोखर Thu, 13-Aug-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) लुणसरा गांव में गुरुवार सुबह घर में झाड़ू निकालते समय एक महिला को जहरीले सर्प ने काट लिया। सर्प के काटने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए कुचेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर महिला को आगे के उपचार के लिए नागौर रेफर किया गया।

 

विज्ञापन

झाड़ू के अंदर छिपा था सर्प

जानकारी के अनुसार रामकंवारी पत्नी निंबाराम गुरुवार सुबह अपने घर में झाड़ू निकाल रही थीं। बताया गया कि झाड़ू के अंदर पहले से ही एक सर्प छिपा हुआ था। जैसे ही महिला ने झाड़ू निकाली, सर्प ने उन्हें काट लिया। सर्प के डसने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन बिना देरी किए उन्हें कुचेरा सीएचसी लेकर पहुंचे।

 

विज्ञापन

सीएचसी में तत्काल किया प्राथमिक उपचार

कुचेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉ. दिनेश मीणा एवं नर्सिंग स्टाफ सुरेंद्र माहिया ने महिला की स्थिति का परीक्षण कर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। महिला की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए नागौर रेफर करने का निर्णय लिया।

 

108 एंबुलेंस ने समय पर पहुंचाया नागौर

महिला को नागौर ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस स्टाफ ईएमटी शिशपाल माहिया एवं पायलट सुरेश छाबा ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल नागौर अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से परिजनों को भी राहत मिली। घटना के बाद ग्रामीणों ने घरों में रखी झाड़ू, लकड़ी, कपड़े और अन्य सामान को सावधानीपूर्वक संभालने की अपील की है, क्योंकि इनमें सर्प या अन्य जीव छिपे हो सकते हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News