विज्ञापन

मौलासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 540 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 11-Aug-2026

मौलासर(नागौर डेली न्यूज) जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मौलासर थाना पुलिस और डीएसटी डीडवाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 540 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अफीम के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। आरोपियों के कब्जे से 4 हजार रुपए नकद और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। 

 

विज्ञापन

अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह (आरपीएस) के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। मौलासर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों राजवीर उर्फ राजू और विजय प्रकाश को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 540 ग्राम अफीम बरामद की गई। 

 

विज्ञापन

स्कूटी से कर रहे थे मादक पदार्थ का परिवहन

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2026 को मौलासर थाना पुलिस और डीएसटी डीडवाना की टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से अफीम बरामद की। तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी नंबर RJ-23-PS-2022 को भी जब्त किया गया। इसके अलावा आरोपी राजवीर के कब्जे से 4,000 रुपए नकद तथा दोनों आरोपियों से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामले में प्रकरण संख्या 54/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

 

अफीम सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर उर्फ राजू पुत्र गणपतराम, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंद्रपुरा, थाना जसवंतगढ़ तथा विजय प्रकाश पुत्र मोतीराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी आड़का बास, डीडवाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से बरामद अफीम को खरीदने और बेचने वाले लोगों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में मौलासर थाना एवं डीएसटी डीडवाना की टीम के कई पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News