विज्ञापन

ट्रेन में यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ी, हृदय गति रुकने से मौत

मोहम्मद शहजाद Tue, 11-Aug-2026

मकराना(नागौर डेली न्यूज)। ट्रेन संख्या 20490 में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह राजपुरोहित पुत्र दुर्ग सिंह राजपुरोहित (60) निवासी बालोतरा, वृंदावन से बालोतरा की ओर यात्रा कर रहे थे। वे ट्रेन के कोच संख्या एस 3 में सवार थे। नावा-कुचामन के बीच यात्रा के दौरान गोपाल सिंह को अचानक उल्टी हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन

स्थिति गंभीर होने पर कोच में तैनात टीटी भारत सिंह शेखावत ने तत्परता दिखाते हुए मकराना स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही मकराना स्टेशन मास्टर ने प्वाइंट्समैन की मदद से यात्री को ट्रेन से उतारकर राजकीय चिकित्सालय मकराना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. बजरंग सैनी ने यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीपीआर सहित बचाने के लिए अथक प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों के अनुसार यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News