विज्ञापन

निम्बी जोधा में टैगोरियंस ने भव्य तिरंगा रैली निकाली

अबू बकर बल्खी Tue, 11-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और राज्य सरकार के निर्देशानुसार टैगोर शिक्षण संस्थान, निम्बीजोधा के द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह लाडनूं, निम्बी जोधा थानाधिकारी रोहिताश किराड़, निंबी जोधा प्रशासक प्रतिनिधि नवरत्न खीचड़ , ओडींट प्रशासक गणेश चबराल, गोविंद सिंह कसुम्बी, एसीबीईओ लक्ष्मण सैन आदि ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्था परिवार द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण साफा बंधन एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। ठाकुर करणी सिंह ने अपने उद्धबोधन  में कहा कि "हर घर तिरंगा -हर दिल तिरंगा" कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली  तिरंगा रैली भारत में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करती है। 

विज्ञापन

संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह तिरंगा रैली विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा पैदा करती है। रैली में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए निम्बीजोधा के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया ।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News