विज्ञापन

कुचामन : सेटबैक, पार्किंग और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप, अवैध निर्माणों से बढ़ रहे अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर जताई चिंता

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 31-Jul-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) कुचामन शहर में तेजी से हो रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों और प्रतिष्ठानों के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका आरोप है कि अनेक कॉम्प्लेक्स निर्धारित मानकों की अनदेखी कर बनाए गए हैं, जिसके कारण शहर में अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या और ट्रैफिक जाम लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। 

 

विज्ञापन

मानकों की अनदेखी कर बनाए जा रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स

नगर परिषद के पूर्व उपसभापति हेमराज चावला, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव मुकेश कुमावत तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कुचामन शहर में पिछले कुछ वर्षों में निजी स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, होटल-रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन, मॉल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों का तेजी से निर्माण हुआ है। उनका कहना है कि इनमें से कई निर्माण निर्धारित नियमों और शहरी निकाय के मानकों के अनुरूप नहीं हैं तथा प्रभावशाली लोगों के रसूख के चलते नियमों की अनदेखी की गई है। 

 

विज्ञापन

पार्किंग और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कई व्यावसायिक भवन बिना आवश्यक सेटबैक छोड़े तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के बिना बनाए गए हैं। इसके अलावा कई भवनों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों, फायर सेफ्टी सिस्टम, हाइड्रेंट सिस्टम और आपातकालीन निकास जैसी अनिवार्य सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ भवनों में स्वीकृति के समय पार्किंग दर्शाई जाती है, लेकिन बाद में उसका अन्य उपयोग कर लिया जाता है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

 

अवैध निर्माणों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अव्यवस्थित निर्माण और पार्किंग की कमी के कारण शहर में अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल हाथ ठेला एवं फुटपाथ पर बैठने वाले छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई कर औपचारिकता निभा रहा है, जबकि बड़े अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कुचामन शहर में अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों एवं अन्य प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि शहरवासियों को पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास और आमजन की सुविधा के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News