भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित किया गया संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 31-Jul-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा शहर के प्रेमराजजी का बासड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में संस्था की संस्कार गतिविधि के स्थायी प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, परिषद् संरक्षक डॉ गोविंदराम चौधरी, विद्यालय प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह राठौड़ एवं परिषद् सदस्यों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित करके की गई।
इसके पश्चात परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन द्वारा भारत विकास परिषद् की व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की संकल्पना तथा परिषद् की कार्यपद्धति एवं परिषद् द्वारा किये जा रहे सेवा और संस्कार से जुड़े कार्यों से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत करवाया गया।तत्पश्चात् परिषद् के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र वर्मा द्वारा उपस्थित बच्चों को भारत की महान गुरु शिष्य परंपरा एवं विद्यार्थी के जीवन निर्माण में शिक्षक की भूमिका विषय पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा परिषद् के भारत की महान गुरु शिष्य परंपरा के बारे में जानकारी देने तथा विद्यार्थियों में संस्कार विकसित करने की भावना से जुड़े इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यालय में परिषद् के प्रकल्पों को नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया गया एवं उन कार्यक्रमों में यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में राष्ट्रप्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।