लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण, सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 31-Jul-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। सामाजिक सेवा, मानव कल्याण और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य एवं रंगारंग शपथ ग्रहण समारोह सरला बिड़ला कल्याण मंडपम में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों, पत्रकारों तथा लायन्स परिवार के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और संगठन की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लॉयन दिलीप तोषनीवाल, पदस्थापन अधिकारी लॉयन निशांत जैन, स्वागताध्यक्ष लॉयन श्यामसुन्दर मंत्री, क्लब अध्यक्ष लॉयन बाबूलाल गांधीरिया, लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन नरेन्द्र शर्मा, संभागीय अध्यक्ष लॉयन महेन्द्र सिंह भाटी, सचिव डॉ. लॉयन निकित मदान तथा कोषाध्यक्ष लॉयन मनीष बंसल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत लायन सूरज जैन द्वारा ध्वज वंदना एवं विश्व शांति की कामना के लिए मौन प्रार्थना से हुई। स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब अध्यक्ष लॉयन बाबूलाल मांधनिया ने वर्ष 2025-26 में किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा क्लब द्वारा समाजहित में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में संभागीय अध्यक्ष लॉयन महेन्द्र सिंह भाटी ने अपने संबोधन में बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत को गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए अभिभावकों से सतर्क रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ने की सेवा कार्यों की सराहना
नवीन टीम ने ली सेवा और दायित्व की शपथ
सहयोगियों और सेवाभावियों का हुआ सम्मान
सद्भावना यात्रा और प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा भी आयोजित