विज्ञापन

श्री टैगोर महाविद्यालय में मनाई गई प्रेमचंद जयंती, साहित्यिक योगदान पर हुआ विचार-विमर्श

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 31-Jul-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) श्री टैगोर महाविद्यालय, कुचामन सिटी में शुक्रवार को हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। 

 

विज्ञापन

प्रेमचंद का साहित्य समाज और आजादी के आंदोलन का दर्पण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक समानता और मानवीय मूल्यों का सशक्त प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने अपने साहित्य के माध्यम से छुआछूत, सामाजिक विषमता, महिलाओं की समस्याओं तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को प्रभावी ढंग से उजागर किया। 

 

 

 

विज्ञापन

डॉ. अखिल आनंद पाठक ने प्रेमचंद के साहित्य पर डाला प्रकाश

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ. अखिल आनंद पाठक ने प्रेमचंद के साहित्यिक व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि 'गोदान' में किसानों की पीड़ा, 'निर्मला' में अनमेल विवाह की समस्या, 'ठाकुर का कुआँ' में सामाजिक भेदभाव तथा 'कफन' में समाज की संवेदनहीनता का अत्यंत प्रभावशाली चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि 'रंगभूमि', 'कर्मभूमि', 'सेवासदन' जैसे उपन्यासों के माध्यम से प्रेमचंद ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए समाज सुधार का संदेश दिया। साथ ही 'कर्मभूमि' में उन्होंने गांधीवादी विचारधारा को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। 

 

 

 

विद्यार्थियों ने भी रखे विचार, प्राध्यापक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक अब्दुल अजीज, हिंदी प्राध्यापिका आरती कनोई, छात्रा पूनम चौधरी तथा देव कुमार ने भी प्रेमचंद के साहित्य और उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के व्याख्याता भोमाराम ने किया, जबकि अंत में महाविद्यालय प्रबंधक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विष्णु जोशी, कमलेश कुमार, डॉ. मुकेश बगड़िया, विमला चौधरी, सुनीता चौधरी, सुमित्रा कांसोटिया, मुकेश कुमार, भूपेंद्र सैन सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News