विज्ञापन

घनश्याम सिंह किनियां को मिलेगा श्री राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद रत्न सम्मान 2026

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 31-Jul-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में आगामी 09 अगस्त 2026, रविवार को सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम श्रृंगी ऋषि भवन, अम्बामाता, उदयपुर में आयोजित होगा।

 
 
विज्ञापन
सृजन सरिता समूह के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान के प्रतिष्ठित साहित्यकारों का सम्मान तथा नवप्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। इसी क्रम में साहित्य एवं छंद-सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  सृजन-सरिता समूह के कुचामन-डीडवाना के वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह किनियां का चयन ‘श्री राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद रत्न सम्मान 2026’ के लिए किया गया है।
 
विज्ञापन

घनश्याम सिंह किनियां लंबे समय से हिंदी एवं राजस्थानी साहित्य-सृजन में सक्रिय हैं तथा छंद, गीत, ग़ज़ल एवं विभिन्न काव्य-विधाओं में निरंतर रचनात्मक योगदान दे रहे हैं। उनके इस सम्मान के लिए चयनित होने पर साहित्य-जगत एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News