विज्ञापन

आगामी चुनावों को लेकर बूथ पर संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य

शौकत खान Thu, 30-Jul-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) नगर पालिका और पंचायत चुनावों को लेकर डेगाना में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान बागड़ा ने की। इस दौरान जिला प्रभारी रमेश खंडेलवाल, सह प्रभारी अनिल बुरड़क एवं विधानसभा प्रभारी विमल भाटी भी मौजूद रहे। कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए। 

विज्ञापन

बैठक में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, शिक्षक प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, अल्पसंख्यक विभाग और खेल प्रकोष्ठ सहित विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। नेताओं ने आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया, जिससे आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में कांग्रेस बहुमत के साथ जीत दर्ज कर सके। उन्होंने आपसी समन्वय बनाए रखने और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर भी बल दिया। बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और क्षेत्रवार चुनावी तैयारियों पर फीडबैक लिया। 

बूथ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार, मतदाता संपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर कांग्रेस आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कूकना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष गिरधारी मुण्डेल, युवा नेता सीताराम बिंदा, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लालाराम कुलरिया, एडवोकेट पन्ने सिंह इंदा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनवर अली भाटी, एडवोकेट हर्षा चौधरी, अम्बालाल सोनी, भंवर लाल सारण, सदीक मोहम्मद, रफीक खान, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रूहान हैप्पी खान सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News