विज्ञापन

रिटायरमेंट की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में कृषि पर्यवेक्षक व एडवोकेट की मौत

शौकत खान Thu, 30-Jul-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) निकटवर्ती ग्राम पालियास में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। NH-458 पर पालियास गांव के पास स्वागत होटल के सामने स्कॉर्पियो और वैगनआर की आमने-सामने टक्कर में कृषि पर्यवेक्षक सुशीला माली और एडवोकेट भवानीसिंह की मौत हो गई। हादसे में सहायक कृषि पर्यवेक्षक नंद सिंह घायल हो गए।

 
 
विज्ञापन
रिटायरमेंट के लिए निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा  
 
जानकारी के अनुसार जैसास, मेड़ता निवासी सहायक कृषि पर्यवेक्षक नंद सिंह का 31 जुलाई को रिटायरमेंट था और 1 अगस्त को सेवानिवृत्ति समारोह होना था। इसी सिलसिले में वे अपने बेटे एडवोकेट भवानी सिंह पुत्र नंद सिंह, निवासी जैसास के साथ ईडवा गांव में साथियों को निमंत्रण देने और कागजी कार्रवाई पूरी करने गए थे।
 
 
विज्ञापन
वापसी में स्कॉर्पियो में पूंदलोता, ईडवा में ड्यूटी पर तैनात कृषि पर्यवेक्षक सुशीला माली भी सवार हो गईं। सुशीला ने कहा था कि उनका घर रास्ते में ही पड़ता है, उन्हें वहां छोड़ देना। इसी दौरान पालियास गांव के पास स्वागत होटल के सामने रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
 
 
डेगाना अस्पताल में तोड़ा दम
 
ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को ईडवा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उप जिला अस्पताल डेगाना रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान कृषि पर्यवेक्षक सुशीला माली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एडवोकेट भवानी सिंह को अजमेर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं।
 
रिटायरमेंट की जगह पसरा मातम
 
जिस घर में कल रिटायरमेंट की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। एक साथ पिता और बेटी को खोने से जैसास गांव में शोक की लहर है। वहीं कृषि विभाग में भी सुशीला माली के आकस्मिक निधन से शोक व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News