विज्ञापन

कुचामन में महेश नवमी महोत्सव की धूम, संस्थाओं ने श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 23-Jun-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) 5159वें महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शहर की विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा के दौरान शहर का वातावरण भगवान महेश के जयकारों, आकर्षक झांकियों और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से भक्तिमय बना रहा।

 

विज्ञापन

भारत विकास परिषद कुचामन शहर द्वारा पुरानी धान मंडी में शोभायात्रा का हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ स्वागत किया गया। परिषद परिवार ने समाजजनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था भी की। परिषद के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि परिषद के सामाजिक समरसता प्रकल्प के अंतर्गत वर्षभर विभिन्न समाजों की शोभायात्राओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाता है। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, सचिव मोहित सेठी, जयप्रकाश शर्मा, महेंद्र वर्मा, राजेश शर्मा, पवन अग्रवाल, अमित डालुका, शुभम सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

इसी प्रकार लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा भी शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संरक्षक लॉयन पवन जैन, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, निदेशक लॉयन ललित काबरा, लॉयन मुरलीमनोहर स्नेही, लॉयन विष्णु मोयल एवं लॉयन मुरलीधर गोयल सहित अन्य सदस्यों ने माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान माहेश्वरी समाज अध्यक्ष मोहनप्रकाश मालपानी, सचिव संपत सोमानी, तहसील अध्यक्ष वेणी गोपाल मालपानी, जिला संगठन सचिव सुशील काबरा, महिला मंडल अध्यक्ष सरिता काबरा तथा सचिव कलावती गट्टानी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

वहीं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन कुचामन इकाई एवं वैश्य समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। फेडरेशन के शाखाध्यक्ष परमानंद अग्रवाल, सचिव प्रदीप काला, अग्रवाल समाज के सचिव मुरलीधर स्नेही, मुरली गोयल, संपत बगड़िया, नरेश झंझरी, आकाश पहाड़िया, राम काबरा सहित अनेक समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

शोभायात्रा के दौरान शहरभर में धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रमों ने महेश नवमी महोत्सव की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने माहेश्वरी समाज सहित नगरवासियों को महेश नवमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News