विज्ञापन

कुचामन : महेश नवमी पर आयोजित शोभायात्रा पर भारत विकास परिषद् द्वारा की गई पुष्प वर्षा

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 23-Jun-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : श्री महेश नवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा का भारत विकास परिषद कुचामन शहर द्वारा पुरानी धान मंडी में हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद् परिवार द्वारा शोभायात्रा में सम्मिलित समाजजन का पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। एवं सभी के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई।

 
विज्ञापन
परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि भारत विकास परिषद् द्वारा परिषद् के सामाजिक समरसता प्रकल्प के अंतर्गत वर्ष पर्यंत सभी समाजों की शोभायात्राओं पर पुष्प वर्षा की जाती है। 
 
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद् के संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, सचिव मोहित सेठी, जयप्रकाश शर्मा, महेंद्र वर्मा, राजेश शर्मा, पवन अग्रवाल,अमित डालुका, शुभम सोनी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने श्री महेश नवमी के पावन पर्व पर समाजजनों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News