बाईक सवार युवकों के साथ मारपीट, दो घायल
![]() |
अबू बकर बल्खी | Tue, 23-Jun-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। दुजार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें दो युवक घायल हो गए। पीड़ित निवाज मोहम्मद पुत्र इब्राहिम जाति सिलावट, निवासी दुजार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मेरा लड़का अजरूदीन व मेरे दो भतीजे शरीफ पुत्र जाफर हुसैन, आसिफ पुत्र जाफर हुसैन जो कि अपनी मोटरसाईकिल से काम पर जा रहे थे
तभी विकास मार्बल दुजार के पास असलम और इमरान सफेद रंग की स्विफट गाड़ी में लोहे का सरिया व लकड़ी लेकर आये और मेरे भतीजों व पुत्र का रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी जिसमें मेरे भतीजे शरीफ के गुप्तांगो और पैरों पर गंभीर चोटें आईं है। घटना के बाद बदमाशों ने बाईक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका ईलाज किया। सूचना मिलने पर लाडनूं पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि असलम गंभीर अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ काफी पुलिस थानों में भी मुकदमें दर्ज है।