विज्ञापन

भारत विकास परिषद् द्वारा "हमारा पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी" प्रकल्प के अन्तर्गत किया गया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 19-Jun-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि परिषद् की पर्यावरण गतिविधि के प्रकल्प "हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी" के अंतर्गत परिषद् द्वारा शहर की पदमपुरा रोड स्थित राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान परिषद् के सदस्यों ने छायादार एवं पर्यावरण हितैषी नीम के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। परिषद् की पर्यावरण गतिविधि संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा कि "हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी" प्रकल्प का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। 

विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान परिषद के संरक्षक डॉ.गोविंदराम चौधरी, सचिव मोहित सेठी, राजकीय पशु चिकित्सालय के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.हरलाल रैगर, वरिष्ठ डाॅ.प्रहलाद जानू, डॉ मनोज सेन, प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News