विज्ञापन

ग्रामीण सेवा शिविर का केबिनेट मंत्री चौधरी ने किया निरीक्षण

शौकत खान Fri, 19-Jun-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) शहर के गांव सांजू में गुरुवार शाम को ‘ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शाम को  केबिनेट जलदाय विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने निरीक्षण किया। शिविर में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर दिया गया। जलदाय मंत्री ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा शिविर का लाभ लेने के लिये आमजन की सुविधा के लिये किया गया है। सभी समस्या का समाधान भी शिविर मे तुरंत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जनता को सरकारी योजना का लाभ देने के लिये ही ऐसे शिविर का आयोजन कर रहै है। 

 
विज्ञापन

49 प्रकरण प्राप्त, मौके पर हुई कार्रवाई

  
शिविर में पंचायती राज, राजस्व, विद्युत, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, कृषि एवं रोडवेज सहित विभिन्न विभागों के कुल 49 प्रकरण प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्यवाही की गई। चिकित्सा विभाग द्वारा 200 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
 
 
विज्ञापन
पीएम जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख का चेक वितरित
 
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक लाभार्थी को 2 लाख रुपये की दावा राशि का चेक वितरित किया गया। राजस्व विभाग ने लगभग 1 किलोमीटर लंबे कदीमी रास्ते को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया। शिविर में अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिला की गोद भराई और एक बालिका का जन्मदिन मनाकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का संदेश दिया गया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड भी वितरित किए गए. 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News