विज्ञापन

शहरी सेवा शिविर मे आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए : हरेंद्र चौधरी

अबू बकर बल्खी Fri, 19-Jun-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को वार्ड न. 09 व 10 के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग, जलदाय विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान नगरपालिका ने 69-ए का 02 पट्टा व 02 कृषि भूमि का पट्टा वितरण किया। 

विज्ञापन

साथ ही 04 विवाह पंजीयन व जन्म-मृत्यू के 18 प्रमाण पत्र जारी किये । शिविर में नवाचार करते हुए आयुर्वेद विभाग की ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी डॉ रेणु शर्मा ने 21 जून 2026 को होने वाले योग दिवस पर उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम दशहरा मेला मैदान करंट बालाजी के पास लाडनूं के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने का आहवान किया। 

विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी द्वारा सभी विभागो को प्राप्त प्रतिवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद ओम सिंह, संदीप प्रजापत, नदीम बल्खी,  यशपाल आर्य, अमजद खॉ, नेता प्रतिपक्ष लूणकरण शर्मा बच्छराज, मोहन सिंह, 

सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सहित पालिका के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैम्प प्रभारी अखिलेश पारीक, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ सहायक शुभकरण, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर, हिमालय चिण्डालिया, मोहम्मद मुस्तफा हसन, विकास लोहिया आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News