विज्ञापन

नागौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध खनन, बजरी परिवहन, मादक पदार्थ तस्करी और ध्वनि प्रदूषण पर कसा शिकंजा

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 07-Jun-2026

नागौर(नागौर डेली न्यूज) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में नागौर पुलिस ने अवैध खनन, बजरी परिवहन, मादक पदार्थ तस्करी और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध लाइमस्टोन और बजरी परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ डोडा पोस्त सप्लाई मामले के एक इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

 

 

विज्ञापन

अवैध लाइमस्टोन परिवहन करते ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पांचौड़ी थाना पुलिस ने 6 जून को भोजास क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध रूप से लाइमस्टोन पत्थर परिवहन करते हुए एक ट्रक और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक शिवरतन पुत्र सोहनलाल जाट (35) निवासी बैरासर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि चालक के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध रॉयल्टी या दस्तावेज नहीं थे। जब्त वाहनों की सूचना खनिज विभाग को भेज दी गई है। कार्रवाई थाना अधिकारी राजमल कुमावत के नेतृत्व में की गई।

 

विज्ञापन

थांवला पुलिस ने अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा

थांवला थाना पुलिस ने कोडिया मोड़, आलनियावास क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह चक्का डंपर जब्त किया। पुलिस के अनुसार डंपर में भरी बजरी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

पुलिस ने डंपर को जब्त कर खनिज विभाग को सूचना दी तथा संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अशोक कुमार झाझड़िया के निर्देशन में की गई।

325 किलो डोडा पोस्त मामले में 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

नागौर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे डोडा पोस्त सप्लायर और 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी खींयाराम पुत्र अखाराम जाट (33) निवासी खड़काली, थाना पांचौड़ी को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में निम्बड़ी गांव के पास एक दुर्घटनाग्रस्त टाटा हैरियर कार से 325 किलो 470 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था। इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खींयाराम का नाम सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

तेज आवाज में डीजे बजाने पर पिकअप वाहन जब्त

कोतवाली थाना नागौर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बासनी चौराहे पर देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर आमजन को परेशान कर रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन पर लगे डीजे साउंड सिस्टम से अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरजे-21 जीडी-1847 नंबर की पिकअप गाड़ी सहित डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया। मामले की जांच जारी है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News