विज्ञापन

डीडवाना : प्रदेश के तीन खिलाड़ी खेलेंगे एशिया कप 2027

नागौर डेली न्यूज डेस्क Sun, 07-Jun-2026

डीडवाना(नागौर डेली न्यूज) : राजस्थान बास्केटबॉल के लिए यह सीजन दोहरी खुशी लेकर आया है, प्रदेश के ईशान खान और  पीयूष मीणा फीबा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे वहीं सुश्री अंकिता का अंडर 18 जूनियर इंडियन टीम में चयन हुआ है. एनडीबीए के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है, जो 8 जून से 27 जून 2026 तक लक्ष्यन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स, सुलिकुंटे गांव, वर्थुर होबली, मेन रोड, सरजापुर, बेंगलुरु  में आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन

ज्ञात हो यह शिविर 27 जून से 6 जुलाई 2026 तक होने वाले फीबा (फेडरेशन इंटर नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएशन) ​​विश्व कप 2027 एशियाई क्वालीफायर (विंडो-3) की तैयारी के लिए है ।बालिका टीम से सुश्री अंकिता का चयन हाल ही में पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के बेहतर खेल प्रदर्शन के बाद किया गया है। दोहरी खुशी से प्रदेश के खेल जगत में खासा उत्साह और हर्ष देखा गया, आरबीए अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय टीम में प्रदेश के चारों वर्गों की आठों टीम से प्रति वर्ष चयन किये जा रहे है यह दर्शाता है कि राजस्थान बास्केटबॉल भारतीय बास्केटबॉल के लिए अपने कठिन परिश्रम से स्थान बना रही है ।

विज्ञापन

सचिव गेमर सिंह सोढ़ा ने कहा कि बेहतर खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन, बेहतर प्रशिक्षण शिविर, खिलाड़ियों का अथक परिश्रम और प्रशिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है, हम आशा करते है कि राज्य खेल का गौरव हर हाल में स्थापित रहे। सुश्री अंकिता को भारतीय अंडर-18 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है। यह शिविर 10 जून से 12 जुलाई 2026 तक नं. 3/17ए, राजाजी सलाई, उथंडी, ईसीआर शोलिंगनालूर, चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। 

यह शिविर थाईलैंड में 13 से 19 जुलाई 2026 तक होने वाले एफआईबीए अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 की तैयारी के लिए है। एक साथ तीन खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से खेल जगत में हर्ष की लहर है। पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय प्रशिक्षक भंवर सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन विक्रमसिंह शेखावत, एसओ गजेंद्र सिंह राठौड़,  फीबा कमिश्नर हासम खान, महावीर ओझा, चतुर्भुज मूंदड़ा, अमजद एच पठान, मोहम्मद नईम, अनंत शर्मा, देवेश त्रिपाठी, गोविंद गुर्जर, सुरेश मा, गुलाब कच्छावा, गुमान सिंह, रघुनाथ प्रसाद, मोहम्मद खान, अशोक सारस्वत, रामचंद्र तापड़िया, वीपी सिंह राठौड़, रमेश वर्मा, मीनाक्षी जोशी, सुधा ओझा, शकीला परिहार खान, इमरान खान कांबली सहित बड़ी संख्या me खिलाड़ियों, संगठन के लोगों हर्ष व्यक्त किया है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News