विज्ञापन

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने मदान की स्मृति में किया सेवा कार्य

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 30-May-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने क्लब के निदेशक एवं सेवा के पर्याय लॉयन सुभाष मदान को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी स्मृति में सेवा कार्य किया। अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, पूर्व सचिव लॉयन रचित नंदवाना, लॉयन विष्णु मोयल, लॉयन राजकुमार सोनी, 

विज्ञापन

लॉयन सोनू अग्रवाल ने लॉयन सुभाष मदान की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके द्वारा क्लब को दी गई सेवाओं का स्मरण किया तथा उनकी स्मृति में जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक बैठाकर भोजन करवाया। 

विज्ञापन

लॉयन राम काबरा ने बताया 1972 में कुचामन में सेवा एवं फेलोशिप के प्लेटफार्म लायनवाद का पौधा लगाने वाले लॉयन सुभाष मदान सेवा के क्षेत्र में सभी लॉयन सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनके निधन से सभी सदस्यों को अपूर्णीय क्षति हुई है। पीड़ित मानवता के लिए सेवा कार्य करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News