विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा, हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत

शौकत खान Sat, 30-May-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) शनिवार को राजस्थान आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार डेगाना-कुचामन सहित नागौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी। शाम को करीब 5 बजे के बाद मौसम अचानक खराब हुआ जिससे आंधी और चारों ओर रेत का कोहरा छा गया। 

विज्ञापन

हलकी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। विभाग के अनुसार शनिवार शाम 4:07 बजे से 7:07 बजे तक डेगाना-कुचामन, नागौर, सीकर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं तथा कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्रों में कई स्थानों पर 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी, मध्यम वर्षा, ओलावृष्टि एवं बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।मौसम विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों एवं बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। 

विज्ञापन

किसानों को भी फसलों एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने आमजन से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने का आग्रह किया है। आंधी से चारों ओर धूल का घना गुबार छा गया और दिन में ही अंधेरे जैसे हालात बन गए।तेज हवाओं के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

 

कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं । दुकानदारों ने शटर बंद कर अपने प्रतिष्ठानों को सुरक्षित किया।आंधी के बाद कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News