विज्ञापन

मेड़ता में वीर शिरोमणि राव दूदाजी राठौड़ की अश्वारोही प्रतिमा अनावरण, डेगाना से बड़ी संख्या में पहुंचे समाजबंधु

शौकत खान Thu, 14-May-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) वीर शिरोमणि राव दूदाजी राठौड़ की अश्वारोही प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर गुरुवार को डेगाना क्षेत्र में खासा उत्साह नजर आया। डेगाना शहर एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु मेड़ता सिटी के लिए रवाना हुए। 

 
 
विज्ञापन
ब्ल्यू रोज ओल्ड कैंपस से हुए रवाना 
 
सुबह 10:15 बजे ब्ल्यू रोज ओल्ड कैंपस में डेगाना व आसपास के गांवों के लोग एकत्रित हुए। यहां से समाजबंधु बसों और निजी वाहनों से मेड़ता सिटी के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले कुलदेवी मां नागणेच्या और इष्ट देवी मां करणी के जयकारे लगाए गए। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
 
 
विज्ञापन
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी प्रतिमा 
 
समाज के लोगों ने कहा कि वीर शिरोमणि राव दूदाजी राठौड़ का इतिहास शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनकी अश्वारोही प्रतिमा नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करेगी।
 
ये समाजबंधु रहे मौजूद
 
इस अवसर पर भवंर सिंह बनवाडा, प्रेम सिंह, गणपत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गिरवर सिंह सिरसू, मूल सिंह, दशरथ सिंह, संजय भाटी, अश्विनी भाटी, अशोक सिंह सिरसू, इंद्र सिंह झगड़वास, दुष्यंत सिंह, महेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, भवानी सिंह, महिपाल सिंह, अभय राज सिंह नून्द, योगेश सिंह, कमल जिलोवा और मोहन सिंह रेवत सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News