विज्ञापन

डीडवाना-कुचामन जिले में गांव- गांव पहुँच रहे ग्राम रथ, ग्रामीणों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 14-May-2026

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभांवित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया गया। 

 

विज्ञापन

इसी क्रम में ग्राम रथ अभियान के तहत 14 मई को डीडवाना के ग्राम लखीपुरा, खातिडो की ढाणी, केरपुरा, जाखड़ों की ढाणी में, लाडनूं के ग्राम लूणोदा, अम्बापा, देवराठी, आस की ढाणी में, नावां के ग्राम राजपुरा, बुटीनाथपुरा, शेमामा का बास, शिवनगर में, परबतसर के ग्राम बरुण, बंवाल, बासेड, सिडियास में तथा मकराना के रतनपुरा, कालवा छोटा, सिवरासी व धान्धोली में ग्राम रथ (एलईडी वेन) के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

 

 

विज्ञापन

इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का आडियो - विजुअल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

 

इस दौरान कार्यक्रम में कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। 

15 मई को इन गांवों में जायेंगे ग्राम रथ 

अभियान के तहत शुक्रवार को लाडनूं विधानसभा के खिंवज, आसपुरा, रायधना, कुम्बासिया में डीडवाना के ग्राम चारणों का बास, डसाणा कलां, आजडोली, कुंकणा की ढाणी में नावां के ग्राम डाबसी, लोहराना, शेरपुरा, गैरवपुरा में परबतसर के ग्राम सांचोर, अडाणी, धोकलिया, कलकलां की ढाणी में तथा मकराना की ग्राम पंचायत माणवा, कुचीपला, बुगाला, ईटावाखींचिया में ग्राम रथ आमजन को जागरूक करेंगे। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News