विज्ञापन

बिना तैयारी शुरू हुई सीवरेज बनी जी का जंजाल, खुले में छोड़ रहे सीवरेज का पानी, अंडरपास भरा

अबू बकर बल्खी Wed, 06-May-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) शहर में चल रही सीवरेज परियोजना एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। एलएनटी कंपनी की लापरवाही के चलते शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आधी अधूरी सीवरेज लाईन को जल्दबाजी में शुरू करने का खामियाजा अब आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेलवे अंडरपास के पास बने सीवरेज के बड़े हॉल में लीकेज होने से गटर लाईन का गंदा पानी रिसाव होकर निर्माणाधीन अंडरपास में भर गया है। इस स्थिति के कारण आसपास के क्षेत्रों में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ने लगे हैं।
 
 
विज्ञापन
खुले में छोड़ रहे गटर का पानी, आंदोलन की चेतावनी
 
वार्ड संख्या 38 के लोगों का आरोप है कि एलएनटी के कार्मिक सक्शन मशीन लगाकर सीवरेज का गंदा पानी रेलवे लाइन के पास खुले मैदान में छोड़ रहे हैं। इससे गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। मंगलवार को वार्डवासियों में इसको लेकर भारी आक्रोश देखा गया। 
 
 
 
इस मामले में स्थानीय पार्षद संदीप प्रजापत ने जिला कलेक्टर अवधेश मीणा एवं रूडीप के आला अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवा कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कर समस्या के समाधान की मांग की है। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर वार्डवासियों ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News