हत्या का आरोपी पति डिटेन, विधायक की समझाइश से ग्रामीणों ने हटाया धरना
![]() |
अबू बकर बल्खी | Wed, 06-May-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। तहसील के बेड़ गांव में शनिवार को हुई संजु देवी की हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद पिछले तीन दिनों से चल रहा ग्रामीणों का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया है। निम्बी जोधा थाना क्षेत्र के बेड़ गांव में प्रेमाराम ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी इस मामले से आक्रोशित ग्रामीण और परिजन मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठ गए।
मंगलवार को विधायक मुकेश भाकर धरना स्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी ली। भाकर ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में जितने धरने लगे है पिछले दस सालों में नहीं लगे। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और आमजन में भय का माहौल बनता जा रहा है। आमजन का खाकी से भरोसा उठने लगा है।