विज्ञापन

सांजू क्षेत्र में आंधी-तूफान व बारिश के बाद प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया दौरा

शौकत खान Wed, 06-May-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) तहसील सांजू क्षेत्र में आए बेमौसम आंधी-तूफान एवं वर्षा के पश्चात प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीएम मोहन चौधरी एवं तहसीलदार सतीश कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा की।

विज्ञापन

अधिकारियों ने राजोद, खुडीकला, बरना, बामणा एवं सांजू सहित विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर नुकसान एवं व्यवस्थाओं का आकलन किया। साथ ही आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं आवश्यक सहायता के लिए आश्वस्त किया। दौरे के दौरान क्षेत्र के विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। 

विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाखोलाई नाडी(विष्णु नगर) स्कूल में मिड-डे मील की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन को तत्काल सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए एवं भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।

 

इस दौरान CBEO व सम्बंधित PEEO भी उपस्थित रहें। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आपदा की स्थिति में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News