विज्ञापन

मानवता की मिसाल: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने 500 यात्रियों को पिलाया शरबत

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 24-May-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी में आयोजित समाज सेवा एवं अभिरुचि शिविर के आठवें दिन विद्यार्थियों ने मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों ने शहर के नए बस स्टैंड पर लगभग 500 यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया। इस दौरान यात्रियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

 

विज्ञापन

एक क्विंटल शरबत का किया वितरण

व्याख्याता रामस्वरूप जाट के सहयोग तथा शिविर प्रभारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ एवं अभिरुचि शिविर प्रभारी दयाराम कलावत के निर्देशन में विद्यार्थियों ने बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों, बसों में सफर कर रहे लोगों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को करीब एक क्विंटल शरबत वितरित किया। तपती धूप में ठंडा और मीठा शरबत पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे।

 

विज्ञापन

यात्रियों ने दिया आशीर्वाद

बसों में सफर कर रहे यात्रियों ने विद्यार्थियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों ने भी इस अनुभव को अपने जीवन का अविस्मरणीय पल बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और यात्रियों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष मिला और यही सच्ची समाज सेवा है।

 

विद्यार्थियों में विकसित हो रही सेवा भावना

शिविर प्रभारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कड़ी धूप के बावजूद सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हेमंत चौहान, सुनील वाल्मीकि, मयंक शर्मा, नवरत्न बुनकर और रामस्वरूप चौधरी भी मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News