संडे ऑन साइकिलिंग' अभियान, फिट इंडिया अभियान के तहत पुलिस ने निकाली साइकिल रैली
![]() |
शौकत खान | Sun, 24-May-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को डेगाना पुलिस ने 'संडे ऑन साइकिलिंग' अभियान के अंतर्गत एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य, फिटनेस और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना था। रैली पुलिस थाने से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीओ कार्यालय पर समाप्त हुई। पुलिस ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
यह रैली पुलिस थाने से रवाना होकर रामदेव मंदिर चौराहा और हॉस्पिटल चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और नियमित व्यायाम का संदेश दिया। शहरवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
रैली के समापन पर सीओ कार्यालय परिसर में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से शारीरिक व्यायाम और योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में वृत्ताधिकारी डेगाना जयप्रकाश बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थानाधिकारी, पुलिस स्टाफ, एएसआई और ट्रैफिक प्रभारी सहित अन्य जवान भी मौजूद रहे।
साइकिलिंग, योग को अपनाने की अपील