विज्ञापन

सुजानपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 24-May-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। सुजानपुरा गांव में पिछले सात दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के साथ भव्य समापन हुआ। कथा पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

विज्ञापन

70 यजमान दंपतियों ने दी आहुतियां

हवन कार्यक्रम में 70 यजमान दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ आहुतियां अर्पित कीं। मुख्य हवन वेदी पर विराजमान मुख्य यजमान पवन कड़वा एवं किरण कड़वा (पंचायत समिति सदस्य) ने वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में पूजा-अर्चना कर मुख्य आहुतियां दीं। धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा भाव और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न करवाए गए।

 

विज्ञापन

कथा वाचक ने सुनाया भक्ति और संस्कार का संदेश

कथा के दौरान कथा वाचक पंडित संजय कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपान करवाते हुए धर्म, भक्ति, संस्कार एवं मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृष्ण भक्ति, सेवा भावना और सत्संग की महत्ता का भावपूर्ण वर्णन किया। हवन के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। पूरा पांडाल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।

 

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

कथा समापन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने कई दिनों की मेहनत से पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया। समिति सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला, जबकि ग्रामीणों में सेवा भावना, एकजुटता और धार्मिक उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। सामाजिक कार्यकर्ता परसाराम बुगालिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सुजानपुरा का यह धार्मिक आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय रहा। गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने जिस समर्पण और अनुशासन के साथ व्यवस्थाएं संभालीं, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का विषय है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News