विज्ञापन

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 24-May-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत डीडवाना-कुचामन जिले के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 28 एवं 29 मई को कुचामन स्थित सरला बिरला कल्याण मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने की, जबकि वर्ग के जिला संयोजक नवनील गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

कुचामन शहर मंडल के महामंत्री जसराज खुड़ीबाल ने बताया कि बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स्वागत, सज्जा, रजिस्ट्रेशन, भोजन, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए शहर के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, जनसंपर्क और सेवा गतिविधियों से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में जिला मंत्री अमन जैन, निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह एवं सुशील काबरा, किशन गुर्जर, आनंद व्यास, अनिल काला, रवि भार्गव, मनोज सनेही, संदीप पांड्या, गौतम चंदेलिया, संजय बियानी, श्याम चंदेलिया, गणेश सोनी, हेमंत पारीक, ओमप्रकाश सेन, अनंत तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News